माँ की याद में

 माँ की याद में

माँ, तू गई, पर दिल में बसी,
तेरी हर बातें, हर सीखें, हमसे कभी न जुदा हुई।

तेरी गोद का वो सुकून कहाँ,
तेरी ममता की छाँव अब कहाँ?
जो तूने सहा, जो तूने दिया,
उसका कोई मोल न पाया।

आज तेरी आत्मा को शांति मिले,
हमारी दुआओं में तेरा नाम खिले।
तेरे जाने का दुख भारी है,
पर तेरा प्रेम, अमर हमारी धरोहर है।

आसमान में तारे बन चमक रही,
हमारी राहों को तू रोशन कर रही।
माँ, तेरा आशीर्वाद सदा हमारे साथ,
तेरी यादों में ही अब हमारा संसार।


Comments

Popular posts from this blog

"अति आधुनिक आज़ादी के दीवानें "

🌸 अधूरी उड़ान 🌸

कब तक इंतजार करु!